युवती की गला रेत कर हत्या, प्रेमी पर आरोप,जांच में जुटी पुलिस


सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवती की मंगलवार देर रात गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मृतका के भाई ने प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी अनुसार सुल्तानपुर गांव निवासी रुचीं गौतम(रोशनी )22 वर्ष पुत्री बृजभूषण गौतम मंगलवार रात 8:30 बजे शौच करने के लिए घर के पीछे गई हुई थी परंतु जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजन खोजने लगे। घर से कुछ दूर नरहरपुर में धान के खेत में मृत पड़ी थी उसके गले पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान थे।शव देखने के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई विकास कुमार की नामजद तहरीर पर अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज ने विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक छानबीन में जुट गई है। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि उसने अमित को रोशनी पर धारदार हथियार से हमला करते हुए देखा और घर आकर परिजनों को बताया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तब तक रोशनी की मौत हो चुकी थी।

 घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थाने की पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिए। फॉरेंसिक टीम भी रात को घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा करने के प्रयास में जुटी रही।  वही मृतिका की छोटी बहन स्वाती ने बताया कि आरोपी अमित तथा उसकी बहन रुचि के साथ कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था, मृतका की शादी की बात जब घर पर होती थी तो तब उसका प्रेमी अमित मृतिका को जान से मारने की धमकी देता था। मृतिका छः बहन एक भाई थी मृतिका बहनों में चौथे स्थान पर थी तथा मृतिका अभी अविवाहित थी। वही इस संदर्भ में मृतिका के भाई विकास कुमार पुत्र बृजभूषण गौतम द्वारा सुजानगंज थाने में युवक अमित सरोज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडे ने बताया कि मृतका के भाई विकास कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चल रहा है घटना के शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments