रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर| स्थानीय थाना पुलिस ने घर से भागी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे युवक को जंगी रोड चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, बीते 10 सितंबर को ग्राम चक नारायणपुर निवासी दिनेश गौतम पुत्र बचनु राम गौतम ने थाना बरसठी में अपनी 16 वर्षीय पुत्री श्वेता गौतम के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गौतम पुत्र रत्तीलाल गौतम, निवासी ग्राम चक नारायणपुर थाना बरसठी, उम्र लगभग 19 वर्ष, घटना के बाद से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक की टीम ने सोमवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद आदि शामिल रहे।

0 Comments