स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का संदेश दिया, प्रशासन ने भी किया सहयोग
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा शनिवार को आलमगंज बाजार में भव्य पथ संचलन (मार्च पास्ट) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शंकर मंदिर से शुरू होकर आलमगंज चौराहा तक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का दृश्य लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और स्वयंसेवकों की अनुशासनपूर्ण गतिविधियों की सराहना की।
इस अवसर पर शाखा संयोजक अशोक बारी, अध्यक्ष दया शकर दूबे, संघ मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, मिथिलेश पांडे प्रधान शुभम तिवारी, लाल जी दुबे सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन संघ की परंपरा के अनुरूप किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज में राष्ट्रीयता, एकता और अनुशासन की भावना जाग्रत करना और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

0 Comments