रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। अलीनगर में प्रेम में बाधा बन रहें पति की गला रेत कर हत्या करने 2 हत्यारोपियों को खैरीघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। रविवार करीब दो बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी तथा मृतक की पत्नी हसीना निवासी अलीनगर कला को स्वाट एवं गठित पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्यारोपियों का करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हसीना का पति जाकिर प्रेम में बाधक बन रहा था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से घर में हत्या कर शव को बरामदे में फेक दिया था। मामले को घुमाने के चक्कर में जमीनी विवाद का आरोप मृतक के चाचा पर लगाया था। ज्ञात हो कि शनिवार तड़के जाकिर पुत्र शाकिर का शव बरामदे में मिला था। पुलिस ने हत्या में शामिल चाकू,खून से लथपथ हुड्डी,दुपट्टा, दो मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राशिद अली खान,कांस्टेबल अवधेश यादव, हनुमान यादव, दयानंद सिंह, महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव एवं मनोज सिंह प्रभारी स्वाट तथा उनकी टीम शामिल रही।

0 Comments