मसानी माई धाम पर पूरी श्रद्धा के साथ पूजी गई छठ भैया

रिपोर्ट - डा दशरथ यादव

 जौनपुर :- छठ महापर्व पर भगवान भास्कर के संध्या प्रथम अर्ध्य के शुभ अवसर पर मेहरावा गांव में स्थित मसानी माई के धाम पर व्रती माताओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ छठी मैया ी पूजा किया । गांव के संभ्रांत लोगों ने मिलकर तालाब की सफाई करते हुए उसमें टुबेल से पानी भरकर माताओं के पूजा में अहम योगदान दिया। मेहरावा के भावी प्रधान पद प्रत्याशी संजय सोनी ने बताया कि यह मसानी माई का धाम सैकड़ों सालों से पूज्यनीय है यहां पर आस पास के दर्जनों गांव के लोग रविवार व मंगलवार को पहुंच कर पूरी आस्था के पूजा अर्चना करते हैं इस धाम पर आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि एवं सरकारी मुलाजिम का ध्यान न जाने की वजह से असुविधाओं का अम्बार लगा हुआ है। धाम पर बिजली, पानी व सुन्दरीकारण करने की बहुत ही सख्त जरुरत है। धाम पर भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए माताओं को सुविधा देने वालों में मुख्य रूप से प्रेम नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह,संजय सोनी, राजेंद्र सिंह,राजेश सिंह,आकाश सिंह,दिलीप सिंह,अरुण कुमार सिंह अन्ना, विनय सिंह, राम प्रसाद हरिजन,प्रमोद यादव, आशीष यादव,कैलाश सिंह,गोरख शर्मा, शिव प्रताप सिंह, मुन्ना प्रजापति,राजपथ प्रजापति, मुन्ना शर्मा,जयंत उपाध्याय आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments