मेला देखने आया बालक सड़क दुर्घटना में घायल,हालत गंभीर


बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के निगोह बाजार में भरत मिलाप का मेला देखने आया पांच वर्षीय मासूम बालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। बालक की हालत गंभीर देखते हुए  वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

  मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के बलुआव गांव निवासी सोनू गौतम का पुत्र शिवम चार दिन पहले अपनी मां के साथ जमुनीपुर ननिहाल आया था। जहां से देर शाम पिता के साथ मेला देखकर लौटते समय निगोह–सुरियावां मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गया। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से भदोही और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर बनी है उधर, बाइक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments