केराकत में जालसाजी,जिन्दा को मृत दिखाकर हड़पी जमीन



जौनपुर :-- जिले के केराकत तहसील क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां जीवित व्यक्ति को मृत दिखा कर उसकी बेशकीमती जमीन को हड़पने का प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल और केराकत थाने से निराश वृद्ध ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार केराकत तहसील क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रघुनंदन पुत्र गिरधारी ने जिलाधिकारी जौनपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो पर फर्जीवाड़ा, कूट रचना और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रार्थी अपनी मेहनत से पैसा कमाकर जमीन बैनामा कराया है और उस पर मालिक काबिज हैं। प्रार्थी जब 7 अक्टूबर को अपनी जमीन की खतौनी निकाला तो मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रार्थी की जमीन पर प्रार्थी को मृतक दिखाकर सनोहर और मनोहर पुत्र गण अज्ञात का नाम बतौर वारिस दर्ज मिला। प्रार्थी ने इस जालसाजी की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानून गो से किया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला प्रार्थी थाना केराकत में जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
हर जगह से निराश जिंदा मृतक वृद्ध अपने को जिंदा साबित करने में असफल रघुनंदन ने जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है। प्रार्थी ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानून गो की संदिग्ध भूमिका का आरोप लगाया है। प्रार्थी को तीन पुत्र अशोक, घनश्याम और राधेश्याम भी है।

Post a Comment

0 Comments