अब नहीं रहें अंग्रेज़ों के जेलर असरानी
फिल्म जगत में लोगों के बीच हास्य कलाकार के रूप में चर्चित "अंग्रेज के जमाने का जेलर" जैसे लोटपोट करने वाले डायलॉग देने वाले अभिनेता के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
राजस्थान के जयपुर में 01 जनवरी 1941 को जन्मे गोवर्धन असरानी ने 20 अक्टूबर 2025 को मुम्बई में 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। फेफड़ों में समस्या के चलते पिछले 5 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। "नानस्टाप धमाल" और " ड्रीम गर्ल " में अपना अंतिम अभिनय करके की बाद असरानी की जिंदगी में स्टाप आ गया और अब गोवर्धन असरानी की मुलाकात स्वप्न हो गई। स्वर्गीय असरानी ने अपने पीछे पत्नी मंजू बंसल असरानी तथा पुत्र नवीन असरानी को छोड़ गए।

0 Comments