सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के बाल्हामऊ गांव में 2 अक्टूबर को सई नदी में डूबे राम कुमार उर्फ सुबेदार उम्र 45 वर्ष पुत्र राम अजोर का शव आज सुबह तीसरे दिन के क्षेत्र कुशमौल गांव में सई नदी में तैरता मिला । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक दो दिन पहले नहाने के दौरान नदी की गहराई में चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका,परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, जल पुलिस ने भी रविवार को मोटर बोट की मदद से नदी में कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली ।आज सुबह कुशमौल गांव के पास मछुआरे राम कैलाश पुत्र गंगादीन साथ में मोती और गणेश नदी में मछली पकड़ रहे थे, तभी अचानक उनको एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया,पास जाकर देखने पर पता चला कि वह राम कुमार उर्फ सुबेदार का शव है। राम कैलाश ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, ग्रामीणों ने बताया कि राम कुमार मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, उनकी अचानक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है, थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि 02 अक्टूबर को सई नदी में डूबे रामकुमार का शव नदी में मछुआरे के माध्यम से मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा दिया है जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी ।

0 Comments