सुजानगंज में पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े चोरी , आरोपी गिरफ्तार


सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सिंह फिलिंग स्टेशन से दिनदहाड़े चोरी की घटना का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ऊंचगांव ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पिंटू तिवारी उर्फ रोहिणी पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी  सुल्तानपुर सुबह के समय हमारे पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर सत्तर हजार रुपए निकाल कर फरार हो गये। जो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। इस विषय में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया पिंटू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके जेब की तलाशी के दौरान लगभग सात सौ रुपए निकला है। जिनके ऊपर  सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments