वाह रे यूपी पुलिस, मृतक का लें लेती है बयान, दरोगा जी सस्पेंड

 


हापुड़/ उत्तर प्रदेश :-- अपने कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस ने नया कारनामा कर दिखाया है जिसमें एक दुष्कर्म मामले की विवेचना कर रहे दरोगा साहब ने मृतक का भी बयान दर्ज कर लिया जिसका लाभ लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी बरी हो गए। सूचना मिलते ही पीड़िता ने उच्च अधिकारी से शिकायत किया और दरोगा जी सस्पेंड हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई 2025को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया जिसमें गाजियाबाद के मशूरी थाना क्षेत्र के परवेज,जुबेर और रिजवान को नामजद आरोपी बनाया गया। मामले की सुनवाई में प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध हो जाता है लेकिन मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई अनोद कुमार ने अपनी केश डायरी की विवेचना रिपोर्ट में पीड़िता की मां का बयान दर्ज करते हुए लिखा है कि पीड़िता की मां ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसका लाभ लेते हुए सभी आरोपी बरी हो गए।

मजे की बात यह रही पीड़िता की जिस मां का बयान दर्ज किया है उनकी मौत तीन वर्ष पूर्व 02/08/2023 को ही हो गई है। पुलिस के इस कारनामे की सूचना मिलते ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले को उजागर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया।

योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन में उनकी पुलिस द्वारा मृतक का बयान दर्ज करने का मामला शायद विश्व रिकॉर्ड होगा।

Post a Comment

0 Comments