*शंखों की आवाज व जयकारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र*
रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटहा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चार थाना क्षेत्रों से सैंकड़ों प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु राजस्व विभाग सहित पुलिस बल तैनात रही। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के इटहा घाट पर शुक्रवार को चार थाना क्षेत्र नानपारा,मटेरा,खैरीघाट व रामगांव से सैंकड़ों प्रतिमाएं पहुंची जिनका शान्ति पूर्ण माहौल में विसर्जन किया गया। इटहा घाट दोपहर दो बजे से लेकर देर रात तक जय माता दी के जयकारों व शंख की आवाज से गूंजता रहा। घाट के चारों तरफ लाखों मेलार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। नानपारा पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत की गई,जिससे विसर्जन स्थल तक डीजे नहीं पहुंच सका और पुल पर भीड़ जमा नहीं हो पाई। सड़क किनारे दुकानें भी प्रतिबंधित रहीं। विसर्जन स्थल पर लाइट व अनाउंसमेंट के लिए माईक की उचित उपलब्धता की गई थी।विसर्जन कराने के दौरान कानूनगो सुनील अवस्थी, पशुचिकित्साधिकारी मनोज पटेल, उपनिरीक्षक राम प्रवेश पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश्वर सिंह, कांस्टेबल प्रदीप यादव, अवधेश सहित पुलिस बल की तैनाती रही।

0 Comments