मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

 


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना मटेरा  क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति टीम थाना मटेरा  द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे में बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। करियर संबंधित काउंसलिंग की गई तथा महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090 ,1098 ,1076, 112 ,181, 108 व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति टीम में उ नि श्री अहमद हुसैन,मुख्य आरक्षी दिग्विजय सिंह,मुख्य आरक्षी फूलचंद मौर्या,मुख्य आरक्षी हरिशंकर पाण्डेय महिला आरक्षी निधि पासवान सामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments