बहराइच :-- जम्मू कश्मीर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तोड़े़ं जाने के सम्बन्ध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कठोर करवाई करने तथा वहां के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करनें की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राजधानी श्रीनगर में हजरतबल दरगाह का सौंदर्यीकरण 3 सितंबर 2025 को पूरा होने पर एक शिलापट्ट लगाया गया था। जिस पर राष्ट्रीय प्रतीक(अशोक चिन्ह ) अंकित था। 5 सितंबर 2025 को जुमे के नमाज के लिए लोग दरगाह में इकट्ठा हुए थे। जिसमें कुछ लोगो ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह पर पत्थरों से हमला करके क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने इसको लेकर जो विवादित बयान दिया है कि धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय चिन्ह नहीं लगाना चाहिए। इसकी मैं और संगठन निंदा करता है साथ ही उनसे ये सवाल करता हूं कि आप या आपके समाज के क्या हज व उमराह के लिए पासपोर्ट नहीं ले जाते है।
मौर्य परिषद मांग करता है कि जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तोड़ें है उनपर कठोर कार्यवाई करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाय। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री संतोष कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, जिला सलाहकार अभय सिंह कुशवाहा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश मौर्य, एडवोकेट संजीव कुमार मौर्य, जीवन लाल मौर्य,मदन लाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 Comments