मड़ियाहूं/ जौनपुर:-- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमालापुर बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से समाचार पत्र का एक हाकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सरौना गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता राम मूर्ति गुप्ता सोमवार दोपहर प्रतिदिन की तरह जमालापुर बाजार से अखबार लेकर टीवीएस मोटरसाइकिल से वितरित करते थे।उसी समय सीरिया गांव स्थित 135 एनएच हाईवे पर उनकी मोटरसाइकिल पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गई जिससे राम मूर्ति गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर जमालापुर की ओर भाग गया लेकिन सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
परिजनों ने राम मूर्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। वहां आईसीयू में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। गंभीर चोटों के चलते राम मूर्ति गुप्ता अब बोलने में असमर्थ हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

0 Comments