जौनपुर पुलिस का आपरेशन लंगड़ा चालू,अब अखिलेश यादव को लगी गोली



जौनपुर :-- जौनपुर पुलिस का आपरेशन लंगड़ा चालू है इस बार अखिलेश यादव उर्फ नेता के पैर में गोली लगी है जिसके पास से तमंचा, कारतूस व नकदी भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जलालपुर गजानंद चौबे हमराहियों के साथ त्रिलोचन बाजार पुलिस बूथ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण यादव भी टीम के साथ पहुंचे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अखिलेश यादव उर्फ नेता, जो हाल की एक पुलिस मुठभेड़ में फरार हो गया था, ककोरी-खालिसपुर की तरफ से नहर रोड होते हुए हाईवे की ओर जा रहा है और बनारस भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर दोनों पुलिस टीमें घेराबंदी कर हाईवे किनारे झाड़ियों में छिप गईं। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा और खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अखिलेश यादव उर्फ नेता के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments