जंगली जानवर ने पांच वर्षीय बच्ची को बनाया अपना शिकार



काफी खोजबीन के बाद मिला छत विक्षत शव 

रिपोर्ट - अबू शहमा

फखरपुर/ बहराइच:-- बीती रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली के मजरे पराग पुरवा में घर मे खाना खा रही 5 वर्षीय बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया पास में बैठे लड़की के बाबा ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने पीछा किया मगर गन्ने खेत मे घुस गया काफी खोजबीन के बावजूद कुछ पता नही चल पाया। पूर्व प्रधान व लड़की के चाचा सतगुर प्रसाद ने प्रशासन को सूचित किया मौके एसओ कैसरगंज एसडीएम अखलेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव समेत डीएफओ वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के चारो तरफ खोजबीन की मगर अंधेरा होने से कुछ पता नही चल सका। सुबह फिर ग्रामीण व मौजूद प्रशासनिक टीम ने खोजबीन की तो गांव के चार सौ मीटर दूर खेत के मेंढ़ पर बच्ची ज्योति पुत्री रामजीत का छत विक्षत हालत में शव बरामद हुआ।वन विभाग के अधिकारी के अनुसार घटना को कारित करने वाला जानवर भेड़िया था। एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है जंगली जानवर के पैरों के निशान की जांच की जा रही है भेड़िया था या कोई और जानवर है।रेंजर ओंकार नाथ यादव ने बताया ड्रोन कैमरे से खोजबीन की जा रही है भेड़िया है या कौन सा जानवर है वही परिजनों का रो रो कर बुरा है और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।

Post a Comment

0 Comments