सर्पदंश से दादी-पोती की मौत,मचा कोहराम

 


जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में सर्प दंश से दादी और पोती की मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 62 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजनाथ अपनी पोती घर में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पोती की मौत हो गई। मैना देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments