छप्पर में आग लगने से भैस झुलसी,पशुपालक भी घायल


खेतासराय /जौनपुर:-- स्थानीय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में शुक्रवार की रात को लगभग 12:30 बजें छप्पर में आग लग जाने से उसमें बंधी भैंस झुलस गई उसे बचाने गया पशुपालक भी झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लाल बचन बिन्द पुत्र स्व जीवधन बिन्द उम्र लगभग 68 वर्ष घर के सामने बने छप्पर में रोजाना की तरह भैंस को बांध कर शाम को खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए रात में नींद खुली तो देखा कि छप्पर जल रहा है भैंस को निकालने के लिए लाल बचन जब मड़हें में घुसे तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक भैस व लाल बचन बुरी तरह से घायल हो गए।परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दिया दोनो का इलाज घर पर ही चल रहा है।वही लो  धुवांस से आग लगने की आशंका जता रहे है।

Post a Comment

0 Comments