लखनऊ के सड़क हादसे में दो की मौत छः घायल,हालत गंभीर

 


लखनऊ :-- शहर में कैंट क्षेत्र के कमांड हास्पिटल के पास शनिवार देर शाम एक थार कार ने एक ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार सभी आठ लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि छः की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार निगोहां उतरावा और करनपुर निवासी कुल आठ लोग ई रिक्शा में बैठ कर मन्दिर दर्शन करने जा रहे थे जैसे ही कैंट पहुंचे ई रिक्शा एक थार कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे में उतरावां निवासी मोहित (23) तथा उमेश (26) की मौत हो गई जबकि करनपुर निवासी भूपेंद्र,अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित यादव सहित छः लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments