रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर| थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का अमानवीय और शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। तीन वर्ष की मासूम बालिका से के साथ इस हैवानियत का गांव के ही बारह वर्ष के नाबालिक लड़कों पर आरोप हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि खेलकूद के बहाने पड़ोस का ही नाबालिग आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिग बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह का कहना है कि, मामले में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments