पूर्व कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग द्वारा भेड़िएं के एनकाउंटर को बताया सही, किए तारीफ



बहराइच मंझारा तौकली के गांधी गंज प्राथमिक विद्यालय में आयोजित लाभार्थी अनुदान वितरण कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सांसद प्रतिनिधि  सुनील सिंह गौरव वर्मा ने बताया शनिवार को भेड़िया पीड़ित क्षेत्र में पीड़ितों से मिलने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए एनकाउंटर के आदेश पर  वन विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही काबिले तारीफ है। जनता की रक्षा सुरक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध है यदि आगे भी भेड़िया पकड़ में नही आता है तो एनकाउंटर कर ग्रामीणों को भयमुक्त कराया जाए। शासनादेश को वन विभाग माने और कार्यवाही कर गांव को सुरक्षा प्रदान करे।एनकाउंटर कराने वाले वन विभाग के  डीएफओ रेंजर की जितनी तारीफ की जाए कम है।

Post a Comment

0 Comments