दोस्त के साथ नहाने गए युवक का छः बजे बाद तालाब से मिला शव

 


खेतासराय/जौनपुर :--   खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव में शुक्रवार की प्रातः दस बजे दोस्त के साथ नहाने गए युवक का शव  6 घंटे बाद तालाब से बरामद किया ।सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकल कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है  ।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मो इस्माइल (21) पुत्र उजैर अहमद और उसका दोस्त मो आदिल एक साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे । ग्रामीणों के अनुसार आदिल मध्य तालाब तालाब में आगे निकल गया । जब इस्माइल नही दिखाई दिया तो वह घबराकर स्वजनों को जाकर जानकारी दी । इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैंकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं मिला तो फायर ब्रिगेड की टीम और गोताखोर को जिला मुख्यालय से बुलाया गया ।  शाम लगभग चार बजे तालाब से शव बरामद हुआ । मौके पर इकट्ठा परिजनों में कोहराम मच गया । वह भाई बहनों में  नम्बर पर था । स्वजनों की सहमति पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया । थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि दो युवक नहाने गए थे जिसमें एक कि मौत हो गई । गोताखोर की मदद से शव बरामद हुआ । शव का पंचनामा कर परिजनों के हवाले किया गया ।इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, कानूनगो ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान मो अरशद मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments