ट्रेन के जनरल टिकट के नियम में बदलाव, यात्रियों को सहूलियत

 


भारतीय रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामान्य श्रेणी टिकट के नियम में बदलाव कर दिया है जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। भारत में यातायात के लिए रेलवे सबसे सुलभ माध्यम है।भारी संख्या में लोग रेलवे का प्रयोग करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने जनरल टिकट में परिवर्तन करते हुए टिकट पर ट्रेन नम्बर अंकित करने का निर्णय लिया है इसके साथ ही जनरल टिकट से यात्रा प्रारम्भ करने का समय निर्धारित किया है।

अब जनरल टिकट जारी होने से तीन घंटे के अन्दर यात्रा प्रारम्भ करना अनिवार्य होगा तीन घंटे के बाद टिकट की वैधता समाप्त हो जाएगी। अब जनरल टिकट पर ट्रेन नम्बर अंकित होगा जिससे यात्री उस टिकट लेकर दूसरी ट्रेन में सफर  करना अवैध माना जाएगा।

अभी तक जनरल टिकट लेकर यात्री उस रूट पर चलने वाली किसी भी ट्रेन में सफर कर रहा था। रेलवे विभाग के अनुसार इस नए नियम के लागू होने से स्टेशन प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित होगी साथ ही दूसरी ट्रेन के यात्री दूसरे ट्रेन में सफर नहीं कर सकते जिससे ट्रेन में भी अतिरिक्त भीड़ नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments