बाइक बचाने में ट्रक से टकराई कार तीन घायल


मड़ियाहूं/जौनपुर :-- मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सीरिया गांव में रविवार दोपहर बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान चंदू प्रजापति का भतीजा धीरज प्रजापति कार से मड़ियाहूं के चोरारी गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां से लौटते समय कार में उसकी चाची उषा देवी और नानी भी सवार थीं। करीब 3:30 बजे सीरिया गांव के धर्मकांटा के पास अचानक सामने से आई बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे में धीरज प्रजापति, उसकी चाची उषा देवी और नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बाद में परिजनों ने उन्हें आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Post a Comment

0 Comments