रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। इंटहा घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तीन थानों की पुलिस रही तैनात। शनिवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र के इंटहा घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिसमें कोतवाली नानपारा, थाना मटेरा,थाना खैरीघाट क्षेत्र से आठ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंटहा में गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा था शनिवार दोपहर में गणेश प्रतिमा के साथ गांव में घूमते हुए इंटहा घाट पहुंचकर भक्तों ने बड़े धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली नानपारा पुलिस ने कड़ी मेहनत की जिससे शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन हो सका। विसर्जन स्थल पर नानपारा तहसीलदार अंबिका चौधरी,मटेरा थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह,कोतवाली नानपारा से उपनिरीक्षक राजेश्वर सिंह,उपनिरीक्षक धूप नारायण मौर्य,कांस्टेबल प्रदीप यादव,अवधेश, हिमांशु,हेमंत सहित खैरीघाट थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

0 Comments