बहराइच। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को थाना कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज बभनिया फाटा में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौजूद पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी महिला संबंधी अपराध की शिकायत के लिए 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 समेत विभिन्न टोल फ्री नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। वहीं साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए 1930 पर कॉल करने की सुविधा उपलब्ध है।
इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी बालिकाओं को दी गई। मौके पर बालिकाओं से उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
इस दौरान एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह, महिला कांस्टेबल प्रिया पांडे और रश्मि शुक्ला मौजूद रहीं।

0 Comments