नीम के पेड़ पर दिखी मां दुर्गा की आकृति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच ।नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन बुधवार को तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा में आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। गांव में नीम के एक पेड़ पर मां दुर्गा जैसी आकृति प्रकट होने की बात सामने आई है।्ऋ

स्थानीय ग्रामीण जब रास्ते से गुजर रहे थे तो अचानक उनकी नजर पेड़ की छाल पर बनी इस आकृति पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने पुष्प, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इस पेड़ पर ऐसा अद्भुत दृश्य कभी नहीं देखा था। पहली बार यह आकृति स्पष्ट रूप से दिखाई दी है, जिसे लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद मान रहे हैं। मौके पर भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और इसे चमत्कारिक दृश्य बताया।

Post a Comment

0 Comments