प्रयागराज :-- जिले के थरवई थाना क्षेत्र में रात को सड़क पर रोमांस कर रहे प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और हिदायत देकर छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भिदिउरा गांव के पास सड़क पर प्रेमी युगल रोमांस कर रहे थे विरोध करने पर दोनों भागने लगे लोगों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों को चोर समझकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को भीड़ से बाहर निकल कर थाने ले गई जहां पहुंचे युवक के परिजन उनको देख कर प्रेमी प्रेमिका को पहचानने से मना करने लगा प्रेमिका ने विरोध किया युवक नवाबगंज का रहने वाला है और युवती आलोप बाग की है। दोनों प्रेमी जोड़े कई बार हाइवे पर आ चुके हैं इस बार बुरे फंस गए। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

0 Comments