रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी :-- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज-5.0 के दृष्टिगत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा फुट पेट्रोलिंग करते हुए काली फिल्म हटवाई गई।
उतर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज-5.0 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा त्योहारों को लेकर पुलिस ने फूट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नरेट वाराणसी में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार शाम भोजूबीर,अर्दली बाजार, नदेसर,भेलूपुर,शिवपुर और अन्य थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा, डीसीपी वरुणा,प्रमोद कुमार, डीसीपी काशी,गौरव बांसवाल,एसीपी कैंट नितिन तनेजा,एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार,इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा,इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कपसेठी एस आर गौतम,एवं कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा नदेसर, भेलूपुर,लंका, कपसेठी थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की गई,जिसमें चार पहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई। शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार,सेंट्रल जेल के सामने शराब की दुकान के पास सड़क पर शराब पीने वालों का औचक निरीक्षण भी किया गया।

0 Comments