रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल पटेल (22) पुत्र विजय बहादुर पटेल रात को परिवार संग भोजन कर सोने गया था। सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने विशाल को गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता पाया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

0 Comments