रिपोर्ट - त्रयम्बक शुक्ला
सुल्तानपुर :- आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर YCP कंप्यूटर संस्थान करौंदी कलां सुल्तानपुर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत YCP कंप्यूटर संस्थान से होते हुए हरीराम दुबे के घर से वापस होते हुए हरीपुर स्कूल तक निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने देशभक्ति गीतों, नारे और तिरंगे झंडों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिव चंद्र अग्रहरि ने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए युवाओं को देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


0 Comments