महिला ने फोन करके युवक को बुलाया पेड़ से बांधकर पीटा तीन गिरफ्तार

 


*कौशाम्बी* थाना मोहब्बतपुर पइन्सा के कुण्ड्रावी निवासी सुनील कुमार जो की महाराष्ट्र में रहता है जिसको शमसाबाद की एक महिला द्वारा फोन पर बातचीत करके 10 अगस्त को बुलाया गया तथा महिला के परिजनों द्वारा घर के बाहर बिजली के खम्भे में रस्सी से बांधकर जान से मारने की नियत से उसे मारा पीटा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया मु0अ0सं0 244/2025 धारा 127(2)/352/110 बीएनएस पंजीकृत हुआ राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंझनपुर पुलिस टीम को आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों विजय यादव पुत्र स्व प्रेम चन्द्र वा श्रवण कुमार पुत्र स्व प्रेम चन्द्र निवासीगण राघवपुर थाना मंझनपुर वा अंकित कुमार पुत्र नौरंग सिंह यादव निवासी ग्राम कोरांव खास ककरहिया मजरा सोंधिया थाना को मलाक पिंजरी जाने वाली मार्ग ससुर खदेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके घटना में प्रयुक्त 01 अदद रस्सी 11 मीटर बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

रिपोर्ट :-- शशि भूषण सिंह पत्रकार

Post a Comment

0 Comments