जौनपुर :-- जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस तवादला एक्सप्रेस में लगभग दर्जन भर निरीक्षक इधर से उधर हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जफराबाद को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ को प्रभारी निरीक्षक बदलापुर, थानाध्यक्ष पंवारा को थानाध्यक्ष जफराबाद, थानाध्यक्ष सुजानगंज को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर तथा थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को थानाध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया है। इस प्रकार लगभग दर्जन भर निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है


0 Comments