जौनपुर :-- शहर के आजमगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पिक अप पलट गया जिससे चालक घायल हो गया तथा दर्जनों मछलियां गायब हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जौनपुर आजमगढ मार्ग पर पचहटिया तिराहे के पास आजमगढ़ को तरफ से जौनपुर आ रही एक पिक अप सड़क पर मौजूद गड्ढा और बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आकर चालक घायल हो गया और पिक अप पर लदी मछलियां सड़क पर फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, कुछ लोग सड़क पर फैली मछलियां उठा कर अपने घर ले गए तथा मछली व्यापारी ने दूसरी पिक अप बुला कर मछलियां को दुकान पर भेजवाया।

0 Comments