आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपिता गिरफ्तार



सुजानगंज/जौनपुर :-- थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिये उकसाने वाली वांछित आरोपिता को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-206/25 धारा 108 बीएनएस में प्रकाश में आयी वांछित आरोपिता सुनीता पत्नी मनोज पाण्डेय उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक-06.08.2025 को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश मिश्र, कान्स्टेबल गया प्रसाद पटेल, कान्स्टेबल रवि गुप्ता, महिला कान्स्टेबल हीना पाल एवं पल्लवी सिंह की भूमिका अहम रही।

Post a Comment

0 Comments