उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ का उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में हर्ष



सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र के सबेली गांव निवासी अधिवक्ता श्री राजकुमार त्रिपाठी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। उनके पैतृक आवास सबेली पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।लोग उनके पैतृक आवास पर आकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनके पिता विष्णुकांत तिवारी लोगों के आव भगत में लगे हुए हैं। लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात मान रहे हैं। वे विद्वान अधिवक्ता होने के साथ-साथ कर्मठ और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। बधाई देने वालों में संकटा प्रसाद पांडे श्याम शंकर पांडे ज्ञान प्रसाद पांडे भारत मिश्रा आदि मुख्य रहे।

Post a Comment

0 Comments