सुजानगंज/जौनपुर :-- सुजानगंज पुलिस ने क्षेत्र में न्यायालय के वांछित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) महोदय के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर महोदय के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष थाना सुजानगंज जौनपुर के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को उपनिरीक्षक विद्यासागर, धनई प्रसाद, रामस्वरूप राय, और रामायण निषाद के नेतृत्व में टीम गठित कर विभिन्न मुकदमों के आरोपी 1.मनीष उर्फ रिंकू पुत्र रामजी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम सबेली थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 2. भुवाल पुत्र जोगीराम उम्र करीब 50 निवासी ग्राम बराई थाना सुजानगंज जौनपुर 3. अंकुर गौड उर्फ आकाश पुत्र रामभवन गौड उम्र करीब 25 वर्ष 4. छोटू गौड उर्फ आशीष पुत्र रामबली उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम भीलमपुर थाना सुजानगंज जौनपुर 5. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ गोपी पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम हटियारामनाथ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 65 वर्ष 6. राकेश पाठक पुत्र ब्रम्हदेव पाठक उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 7-विमलेश पुत्र रामअकबाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।।उपरोक्त सभी वारंण्टियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय भेजा गया।इसी क्रम में पास्को ऐक्ट का आरोपी पवन सरोज पुत्र विजय बहादुर सरोज निवासी मोखरी थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

0 Comments