रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज / जौनपुर :-- स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सम्मान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा प्रयागराज मेन रोड स्थित बालिका डिग्री कालेज गेट से बाज़ार होते हुए मेन रोड से ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भारत के गगनभेदी जयकारे गूंज से पूरा क्षेत्र वीर रस में नहाया हुआ था। साथ ही डीजे पर देश भक्ति गीत गूंजता रहा।आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद से भाजपा नेतृत्व ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को मूर्त रूप दिया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा नेता यादवेंद्र प्रताप ( लवकुश ) ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जन मानस में राष्ट्रभक्ति की अलख को जगाना है। यह भाजपा के शीर्ष आह्वाहन पर यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान सभी को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, भाजपा नेता समाजसेवी रोहित सिंह, आजाद सिंह(प्रधान) , अमर पाल तिवारी सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे।

0 Comments