सुल्तानपुर:- जिले के करौंदी कला थाने में तैनात दरोगा जी को गाड़ी छोड़ने के नाम पर दस हजार रिश्वत मांगना तब भारी पड़ गया जब एंटीकरप्शन टीम ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार दरोगा को विधिक कार्यवाही के लिए मोतिगरपुर थाने पर ले जाया गया जहां से लिखा पढ़ी के चालान न्यायालय भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह की गाड़ी द्वारा हुई दुर्घटना के बाद करौंदी कला पुलिस गाड़ी को थाने में जब्त कर लिया।अपनी गाड़ी पाने के लिए अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय की शरण लिए। उक्त दुर्घटना की विवेचना कर रहे दरोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गाड़ी का पेपर दाखिल करने के लिए दस हजार की मांग करते हुए कहा कि दस हजार रुपए आपके लिए बहुत बड़ी बात नहीं है। इसके बाद अजय प्रताप सिंह ने एंटी करप्शन टीम अयोध्या से सम्पर्क किया । एंटी करप्शन टीम ने अजय प्रताप सिंह के सभी आरोपों को सही पाया है और शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन टीम प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि अजय प्रताप सिंह के सभी आरोप सही हैं और दरोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के लिए मोतिगरपुर थाने लाया गया जहां से लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।

0 Comments