*सुजानगंज/जौनपुर*
वित्तविहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज की बैठक लिटिल फ्लावर एकेडमी सुजानगंज के सभागार में ब्लांक अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आहुति की गई जिसमें संरक्षक मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री इंदु प्रकाश त्रिपाठी, फौजदार सिंह, एमपी पटेल, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, एवं तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, महामंत्री मंगला प्रसाद गिरी, की उपस्थिति एवं देखरेख में बैठक प्रारम्भ की गई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। संगठन हित में विस्तार से चर्चा हुई ।उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने बारी-बारी से अपनी राय संगठन हित में दी। संरक्षक मंडल के प्रश्नों के सही जवाब ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने समुचित ढंग से दिया। संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में एक स्वर में बताया कि सभी प्रबंधक संगठन हित में काम करते हुए अपने विद्यालय के संचालन में ध्यान दें। ्जि्ससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, आगे बताया कि ब्लांक अध्यक्ष जी तय समय अवधि में अभियान चलाकर सदस्यता शुल्क जमा करते हुए शैक्षिक कलैंडर छपवा कर सभी विद्यालय पर कैलेंडर वितरित कराने में सहयोग करें, और जो बकाया शुल्क है, उसे अविलंब प्राप्त कर कोष में जमा कराए, कोई भी प्रबंधक किसी दूसरे प्रबंधक के ऊपर बेमतलब की अभद्र टिप्पणी नहीं करेगा ना ही किसी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ हो, संगठन एक परिवार है,कोई प्रबंधक न छोटा होता है, ना बड़ा होता है सब का सम्मान बराबर का होना चाहिए, किसी के द्वारा अनुशासनहीनता करने पर कार्यवाही संभव है।
जो भी संगठन की तरफ से आदेश निर्देश प्राप्त हो उस पर हम सभी को कार्य करना होगा, लगभग 3 घंटे की बैठक में एक दूसरे से जवाब सवाल होते रहे, बीच-बीच में माहौल गरम होने पर संरक्षक मंडल के द्वारा बीच बचाव कर बैठक को सफल बनाया गया। इस अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री सुशील कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, मुरारी सिंह, विनय कुमार शर्मा, नरेंद्र मौर्य ,श्याम शंकर उपाध्याय, राजकुमार पटेल, मोहित शुक्ला,मीडिया प्रभारी एल सी निषाद पत्रकार, सहित बड़ी संख्या में प्रबंधक साथी मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन डा विनय कुमार त्रिपाठी ने किया।

0 Comments