समस्या का समाधान न होने पर दुकान बंद करके होगा धरना प्रदर्शन
सुल्तानपुर:- कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर बाजार में अघोषित विद्युत कटौती व विद्युत समस्या एवं बाजार में भीषण जाम को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सूरापुर अध्यक्ष वीके अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष वीके अग्रहरि ने बताया कि कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गौतम को इस समस्या के अविलम्ब समाधान के लिए मांगपत्र दिया जा रहा है।
व्यापारियों की समस्या भीषण जाम, विद्युत व्यवस्था का समाधान नहीं हुआ तो सूरापुर के व्यापारी अपनी दुकान बंद करके अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठेगा। बैठक में कृष्णा चौरसिया, बबलू बरनवाल, पवन सोनी, सतीश मोदनवाल अखिलेश जायसवाल पवन अग्रहरि,श्रवण वरनवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - पंकज गुप्ता

0 Comments