शमीम अहमद
मड़ियाहूं/ जौनपुर।तहसील क्षेत्र ग्राम पाली बाजार के पंचायत भवन में आँख एवं हड्डी रोग का रविवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क कैम्प लगाया गया।
बताया जाता है कि ग्राम पाली बाजार के प्रधान सुरेंद्र यादव के सौजन्य से निशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया।आर जे हॉस्पिटल सदभावना कालोनी जौनपुर के डॉ अखिलेश यादव हड्डी रोग विशेषज्ञ व डॉ सुरभि वर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने कैम्प में आये हुए सभी मरीजों का जांच कराकर एक हफ्ते का निशुल्क दवा दिया।
ग्राम पाली क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने कैम्प में आकर निशुल्क जांच कराकर दवा लिया।जिससे वहां पर मौजूद लोगों ने इस कार्य से काफी खुशी जाहिर किया।

0 Comments