अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार


शाहगंज/जौनपुर :-- स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध असलहा के साथ एक युवक को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नगर के पब्लिक इंटर कालेज के पीछे एक गुप्त स्थान पर दबिश दी।पुलिस की भनक लगते ही पहले से वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक भागने लगा।पुलिस ने घेरे बन्दी कर किसी तरह उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की तलाशी में उसके पास एक अवैध असलहा एवं एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम 18 वर्षीय विपिन उर्फ गंगा पुत्र स्व. शिव प्रसाद निवासी अम्बेडकर नगर भादी थाना शाहगंज बताया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments