जौनपुर:- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुवाही रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर के श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के बगल भलुवाही रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैला गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी इसी बीच पता चला कि उक्त व्यक्ति महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी राम लवट गौतम हैं जो गुरुवार दोपहर बाद घर से निकले थे।राम लवट गौतम के परिवार में सिर्फ पति और पत्नी ही थे पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

0 Comments