पंकज गुप्ता
कादीपुर/ सुल्तानपुर :- जिले के कादीपुर पोस्ट आफिस पर 18 दिसम्बर 2013 को क्षेत्रीय सांसद डा संजय सिंह द्वारा एक कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया था जिससे क्षेत्रीय जनता को रेलवे टिकट प्राप्त करने में काफी सहूलियत थी लेकिन शासन द्वारा अचानक इस रेलवे आरक्षण केंद्र के बन्द किए जाने से लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कादीपुर के तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कादीपुर डाकघर पोस्टमास्टर से मिलकर रेलवे आरक्षण केंद्र बन्द होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द चालू करवाये जाने की मांग किया।
कादीपुर पोस्ट ऑफिस में चल रहे कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र के बंद होने के कारण क्षेत्र के हजारों यात्री रेलवे टिकट के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। कादीपुर डाकघर में सुल्तानपुर के तत्कालीन सांसद डॉ संजय सिंह के प्रयास से उनके द्वारा 18 दिसंबर 2013 को रेलवे आरक्षण केंद्र का कादीपुर डाकघर में शुभारंभ किया गया था।कादीपुर क्षेत्र वासियों का दुर्भाग्य ही कहा जाए या विभाग की लापरवाही के कारण यह आरक्षण केंद्र आए दिन किसी न किसी कारण से बंद ही रहा। पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल से यह कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र अब तक पूरी तरह से ही बंद है।डाक विभाग से रेलवे को आरक्षण केंद्र चालू किए जाने को लेकर के कई बार पत्राचार किया गया लेकिन कोई भी कार्यवाही आरक्षण केंद्र चालू करने को लेकर के रेलवे द्वारा नहीं किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह, सभासद सूर्यलाल गुप्ता,तहसील महामंत्री विजय गिरी,प्रदीप कुमार, अंकित शर्मा सहित अनेक लोगों ने पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार से मिलकर के रेलवे आरक्षण केंद्र को चालू किए जाने के लिए मांग किया।

0 Comments