प्रयागराज स्टेशन पर जौनपुर के युवक पर हमला

 


प्रयागराज/ यूपी :-- प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर बुधवार उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सूरज(20) पुत्र नन्हे तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ कामायनी एक्सप्रेस से मुम्बई जा रहा था जैसे ही ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर रुकी सूरज पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पहले पट्टे से पीटा फिर चाकू से कई वार किया जिससे सूरज फर्श पर गिर पड़ा।जब तक लोग बचाने का प्रयास करते हमलावर मारपीट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस सूरज को अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।सूरज ने अपनी गांव के ही दीपक, योगेश और एलडी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा इनसे कुछ दिन पहले विवाद हुआ था जिसको लेकर मेरे ऊपर हमला हुआ है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments