पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत

 


         तेजी बाजार /जौनपुर :-     तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी बाबा गौतम(42) पुत्र ठेघई गौतम बीती रात पारिवारिक विवाद से तंग आकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। बाबा की पत्नी के अनुसार घर पर भाईयों के बीच विवाद हुआ था जिसके कारण बाबा ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

Post a Comment

0 Comments