रिपोर्ट - लाल चंद निषाद
सुजानगंज/जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र के नगौली गांव निवासी सचिन पटेल पुत्र राजेश पटेल को जेई एडवांस परीक्षा में 4132 वीं रैंक प्राप्त होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। सचिन की इस सफलता पर आनन्द पब्लिक स्कूल के संस्थापक रामशिरोमणि सिंह ने स्कूल परिसर में सचिन पटेल को माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए उनका सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया गया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बच्चे के माता पिता,विद्यालय की प्रबंधक माधुरी सिंह, विद्यालय के संचालक प्रवेश तिवारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।।सचिन की प्रारंभिक शिक्षा आनन्द पब्लिक स्कूल नगौली सुजानगंज से हुई है।

0 Comments