प्रतापगढ़:- पत्रकार उत्पीड़न की शिकायत पर बीस दिन बाद भी आरोपी पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से नाराज़ प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के पत्रकारों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि आज कलमकार अपने ही देश में बेगाना बन गया है।
बीते बीस दिन पहले अंतू नगर पंचायत में कान्हा गौशाला मे गौवंशों की दुर्दशा की सूचना पर समाचार संकलन करने पहुंचे कलमकार के साथ गौशाला पर मौजूद सुपरवाइजर ने अभद्रता करते हुए कैमरा छीना और धमकी देते हुए बदसलूकी की। घटना की सूचना देने के बीस दिन बाद भी प्रशासन द्वारा आरोपी सुपरवाइजर की विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की आय और योग्यता पर सवाल करने वाले ही यह निश्चित करे कि आईएएस आईपीएस पत्रकारिता करेंगे।पत्रकारिता राष्ट्र भक्ति का जुनून है कोई विरला ही करता है ।सरकार अभी तक पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून नही बना पाई है और योग्यता आय की नसीहत देते है।

0 Comments